पटना ग्रामीण: पटना सिटी के हर मंदिर गली में खिलौने की दुकान में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के हर मंदिर गली में गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे एक खिलौने की दुकान में अचानक आग लग गई। खिलौने की दुकान तक पहुंचाने का रास्ता संकीर्ण था और दिवाली की वजह से रास्ते में काफी भीड़ थी, जिसकी वजह से फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर पहुंचने में देर हो गई। लेकिन तब तक स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग को बुझाने की पूरी कोशिश की।