पंचायतीराज आम चुनाव-2026
अब तक जिला परिषद सदस्यों के लिए 64 नामांकन पत्र दाखिल
पंचायत समितियों में हुए 191 नामांकन, शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन
सवाई माधोपुर, 22 अक्टूबर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद एवं बामनवास, बौंली, खण्डार एवं मलारना डूंगर पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम ने बताया कि अब तक जिला परिषद सदस्यों के लिए 64 नामांकन पत्र दाखिल किए। पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए जिले की 4 पंचायत समितियों में 180 अभ्यर्थियों ने कुल 191 नामांकन पत्र दाखिल हुए। बामनवास पंचायत समिति में 44 अभ्यर्थियों ने 47 नामांकन, बौंली में 57 अभ्यर्थियों ने 62 नामांकन, खण्डार में 51 अभ्यर्थियों 52 नामांकन एवं मलारना डूंगर में 28 अभ्यर्थियों ने 30 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी 23 अक्टूबर को नामांकन का अंतिम दिन रहेगा। इस दिन अपरान्ह 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 24 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से होगी। इसके बाद अभ्यर्थी 26 अक्टूबर को अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की समय-सीमा समाप्त होते ही चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे तथा चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।