हसनपुर: गजरौला-संभल रेल मार्ग निर्माण की मांग उठी, रेल मंत्री को भेजा गया ज्ञापन
हसनपुर। गजरौला जंक्शन से संभल-बहजोई तक नई रेल लाइन बिछाने की वर्षों पुरानी मांग को लेकर पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन हसनपुर, विनोद कुमार सक्सेना एडवोकेट ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में बताया गया है कि दिल्ली से गजरौला होकर मुरादाबाद तक चार लाइन बिछाने हेतु भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू हो रही है।