हज़ारीबाग: हजारीबाग चुनाव: नई सोच की उम्मीदवार मिताली रश्मि चर्चा में
हजारीबाग नगर निगम चुनाव में वार्ड 22 से प्रत्याशी मिताली रश्मि अपनी शिक्षा और कॉर्पोरेट अनुभव को लेकर चर्चा में हैं। एमबीए डिग्री और 12 साल के मल्टीनेशनल अनुभव के बाद उन्होंने समाज सेवा के उद्देश्य से राजनीति में कदम रखा है। महिलाओं का बढ़ता समर्थन उनके अभियान को मजबूती दे रहा है, जो बदलती सामाजिक सोच का संकेत माना जा रहा है।