धामपुर: गांव मटौरामान के अनमोल हत्याकांड के खुलासे के लिए ग्रामीणों ने धामपुर थाने पहुंचकर की मांग
Dhampur, Bijnor | Jan 17, 2025 धामपुर क्षेत्र के गांव मटौरामान के निवासी युवक की करीब ढाई माह पूर्व हत्या कर उसका शव गांगन नदी में फेंक दिया गया था।शुक्रवार को करीब दो बजे अनमोल के परिजनों के साथ ग्रामीण धामपुर थानें पहुंचे और उन्होंने हत्याकांड के खुलासे की मांग की।उन्होंने कहा कि ढाई माह बीत जाने के बाद भी कोई खुलासा नही हो सका है।