सनावद: सनावद में नवरात्रि के दौरान महिलाओं के लिए निःशुल्क ऑटो सेवा का सफल संचालन, 25 हजार मातृशक्ति ने उठाया लाभ
मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लॉक के सनावद नगर में नौ दिवसीय नवरात्रि महापर्व पर सामाजिक संस्था यादव मित्र मंडल द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुविधा के लिए संचालित की गई निःशुल्क ऑटो सेवा का लगभग 25 हजार मातृशक्ति ने लाभ उठाया।युवा समाजसेवी मोहित यादव के नेतृत्व में नवरात्रि पर्व पर दर्शन एवं गरबा हेतु माताजी के पांडालों में आने वाली महिलाओं और कन्याओं की सुविधा