सहजनवा: सोनबरसा में 20 साल की युवती ने कमरे में पंखे से लटककर की आत्महत्या
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाबू पुलिस चौकी के ग्राम पंचायत औराई में एक दुखद घटना सामने आई। यहां 20 वर्षीय सुमित्रा यादव ने गुरुवार की देर रात आत्महत्या कर ली। सुमित्रा स्वर्गीय परमारथ यादव की पुत्री थीं। उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।