फतुहा: अबदालचक से ठेगुआ गांव तक कठौतिया नदी के किनारे बना जमींदारी बांध ध्वस्त
Fatwah, Patna | Jul 21, 2025 अबदालचक गांव से ठेकुआ गांव तक कठौतिया नदी के किनारे एक महीना पहले बनाया गया जमींदारी बांध ध्वस्त हो गया है। बांध के दोनों ओर की मिट्टी धसकर जहां नदी में समा गई है।वहीं शेष बचे बांध के बीचो-बीच दरार पड़ गया है। संवेदक द्वारा बालू से बांध बनाने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया था। और कहा था कि बालू से बांध बनाया जाएगा तो यह नहीं टिक पाएगा। आज रिजल्ट सामने है।