फतुहा: फोरलेन पर सुपनचक गांव के पास ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही मौत
Fatwah, Patna | Jul 21, 2025 सुपनचक गांव के पास फोरलेन पर एक ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया है। बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। बाइक सवार की पहचान हाजीपुर गांव निवासी अशोक पासवान के 22 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। मृतक संतोष अपने एक साथी के साथ बाइक से फतुहा जा रहा था। ट्रक के चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है।