बीकानेर: अनधिकृत 'प्रेस' लिखे वाहनों पर कार्रवाई की मांग, प्रेस क्लब ने एसपी से की मुलाकात
बीकानेर प्रेस क्लब के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी मृदुल कच्छावा से मुलाकात कर वाहनों पर अनधिकृत रूप से ‘प्रेस’ लिखकर घूमने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। यह मुलाकात क्लब अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया और कोषाध्यक्ष गिरिराज भादाणी के नेतृत्व में हुई। प्रतिनिधियों ने बताया कि कई लोग बिना वैध पहचान के वाहनों पर ‘प्रेस’ लिखकर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, जिससे पत