पटना ग्रामीण: राजीव नगर थाने में मामला दर्ज होने के 4 घंटे के अंदर चेन स्नेचिंग करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
राजीव नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक महिला के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात हुई थी। रविवार को महिला ने राजीव नगर थाने में मामले की लिखित शिकायत की। राजीव नगर थाने में मामला दर्ज होने के महज 4 घंटे के अंदर ही चेन स्नेचिंग करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।