पटना ग्रामीण: मुजफ्फरपुर रेप पीड़िता की PMCH में मौत, कांग्रेस ने पटना आयकर गोलंबर पर किया प्रदर्शन
पटना के PMCH में भर्ती मुजफ्फरपुर की रेप पीड़िता ने रविवार की सुबह की दम तोड़ दिया। रेप पीड़िता की मौत बाद दोपहर करीब 3 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने एकत्रित होकर बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार राम के नेतृत्व में पटना के आयकर गोलंबर पर मुजफ्फरपुर रेप कांड के खिलाफ और पीड़िता की मौत के विरोध में सरकार पर महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए।