पटना ग्रामीण: PMCH के बाहर यूट्यूबर मनीष कश्यप गार्ड के सामने हाथ जोड़कर रोए, कहा- मत मारिए
PMCH के बाहर यूट्यूबर मनीष कश्यप फूट-फूट कर रोए। एक तरफ मनीष कश्यप ने पीएमसीएच में खुद के साथ मारपीट किए जाने का विरोध करते हुए कहा कि इन लोगों ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी तो वही दूसरी तरफ रेप पीड़िता बच्ची को 9 घंटे बाद अस्पताल में बेड मिलने और फिर इलाज के दौरान बच्ची की मौत की घोर निंदा मनीष कश्यप ने की है। दोनों घटनाओं को लेकर मनीष कश्यप खूब रोए।