पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना क्षेत्र में फायरिंग करने के बाद बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे अपराधी, पुलिस ने मंसूबे पर फेरा पानी
मालसलामी थाना क्षेत्र के जमुनापुर धर्मा स्कूल के पीछे फायरिंग करने और किसी अपराधी घटना को अंजाम देने की नीयत से एकत्रित हुए दो अभियुक्त को पुलिस ने शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि करीब 12:00 बजे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और चार खोखा भी बरामद किया गया है।