पटना ग्रामीण: पटना: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने मुख्यमंत्री नीतीश को मुजफ्फरपुर रेप पीड़िता की हत्या का बताया जिम्मेवार
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने मुजफ्फरपुर रेप पीड़िता की मौत और हत्या का जिम्मेवार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया है। रविवार की संध्या 5 बजे उन्होंने पत्रकारों से कहा जिस तरह से ये जो बलात्कार हत्याकांड है इसका दो पहलू है एक दलित गरीब परिवार की बेटी के साथ निर्मम तरीका से उसकी बलात्कार हुई। 20 से 22 चाकू सीने पर गोदा गया।