पटना ग्रामीण: बिहार: गर्दनीबाग में मद्यनिषेध टीम ने 1179 ली. विदेशी शराब के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार
बिहार मद्यनिषेध इकाई के विशेष अभियान दल ने 31 मई की मध्य रात्रि बाहरी राज्य के शराब माफियाओं द्वारा बिहार राज्य में अवैध रूप से विदेशी शराब का परिवहन किए जाने की सूचना के आधार पर गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से गर्दनीबाग थाना के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर वाहन से अवैध रूप से लाई जा रही कुल 1179 लीटर विदेशी शराब के साथ 02 व्यक्ति को गिरफ्तार किया