चकरनगर: चंबल में मगरमच्छों का कुनबा बढ़ा, पंचनद संगम पर दिख रहे झुंड
चंबल नदी में इस वर्ष भीषण बाढ़ नहीं आने से जलीय जीवों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हैं।राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य क्षेत्र में मगरमच्छों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। वन विभाग के सर्वेक्षण के मुताबिक चंबल नदी में इस समय 400 से अधिक मगरमच्छ दर्ज किए गए हैं।चंबल का स्वच्छ पानी, रेतीले तट और अपेक्षाकृत कम औद्योगिक प्रदूषण मगरमच्छो को संजीवनी दे रहा