गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा की तैयारी पूरी, एडीएम पारितोष कुमार ने की बैठक
गया समाहरणालय में एडीएम पारितोष कुमार ने बैठक कर सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के सफल संचालन को लेकर अधिकारियों को ब्रीफिंग सोमवार की शाम 4 बजे दी गई।यह परीक्षा 14, 15, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित होगी। जिले के 19 केंद्रों पर कुल 11,448 अभ्यर्थी शामिल होंगे।