बेखौफ मनमानी: एनएच पर सजी पटाखे की दुकान रॉयल फायरवर्क्स दे रही हादसों को न्योता, नियमों को ताक पर रख चल रही आतिशबाजी की बिक्री.
बहराइच:जनपद में सुरक्षा मानकों को ठेंगा दिखाकर पटाखों की बिक्री का खेल धड़ल्ले से जारी है. शहर के बाहरी हिस्से से गुजरे व्यस्त हाईवे किनारे संचालित रॉयल फायरवर्क्स नामक पटाखे की दुकान इन दिनों अपनी घोर लापरवाही और सुरक्षा नियमों की अनदेखी को लेकर चर्चा में है. दुकान पर रोजाना खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन हादसों को रोकने के लिए जिम्मेदार प्रशासन इस ओर से पूरी तरह आंखें मूंदे बैठा है.
हाईवे पर गाड़ियों की पार्किंग, मंडरा रहा बड़ा खतरा!
दुकान के पास पार्किंग की कोई समुचित व्यवस्था न होने के कारण यहां आने वाले लोग अपने वाहनों को खुले हाईवे पर ही पार्क कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस हाईवे से हर मिनट भारी वाहन,जैसे ट्रक, बसें और तेज रफ्तार गाड़ियां गुजरती हैं. सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से कभी भी कोई भीषण सड़क हादसा हो सकता है.
खरीदारों की लगातार बढ़ती भीड़ के बीच यदि कोई छोटी सी भी अप्रिय घटना या चिंगारी उठती है, तो यह दुकान एक बड़े हादसे का कारण बन सकती है.
Bahraich Police UP Police #DMBahraich #cdo SP Bahraich Cdo Bahraich
Bahraich, Bahraich | Nov 8, 2026