बीना: नगर पालिका सभागार में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक, ठेकेदारों को समय सीमा पर काम करने के निर्देश
Bina, Sagar | May 16, 2025 नगर पालिका की सभागार में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार, उपाध्यक्ष रमाकांत बेलगैया सहित कई पार्षद एवं ठेकेदार शामिल हुए। नगर पालिका में शुक्रवार कई 2:00 बजे हुई बैठक में लगभग 35 बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें निर्माणधीन आरसीसी रोड नाली एवं डामरीकरण के सभी कार्यों की समीक्षा की।