बीना: ग्राम धई में 19 वर्षीय युवक ने ज़हरीले पदार्थ का किया सेवन, जिला अस्पताल किया गया रेफर
Bina, Sagar | May 16, 2025 19 वर्षीय ध्रुव निवासी ग्राम धई जो खेत पर था जहां पर युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक उल्टियां करते हुए घर पहुंचा और परिजनों को जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी दी। परिजन शुक्रवार करीब 2:00 बजे युवक को गम्भीर हालात में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया।