बीना: ग्राम किर्रोद में अनियंत्रित होकर बाइक के फिसलने से मां-बेटा हुए घायल, गंभीर हालत में मां को सागर किया गया रेफर
Bina, Sagar | May 16, 2025 22 वर्षीय कमल पिता नवल निवासी बरखेड़ी जो अपनी मां कलाबाई के साथ गांव से मोटरसाइकिल से बिना आ रहा था। तभी शुक्रवार गरीब 1 बजे ग्राम किर्रोद में मवेशी आ जाने की वजह से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। घायलों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते मां कला बाई को सागर रेफर किया गया।