जगदलपुर: देवड़ा, रामपाल व हाट कचोरा के शिवालयों में लगी श्रद्धालुओं की भीड़, धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व
महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जगदलपुर देवड़ा ,रामपाल ,हाट कचोरा सहित तमाम शिव मंदिरों में बुधवार की सुबह 7 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही । शिवालयों में श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के साथ ही मन्नतें मांग रहे थे। शहर के पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड के सिंचाई विभाग कॉलोनी में स्थित शिव मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने पहुंचे थे।