सिसई: सिसई रेफरल अस्पताल में आयुष्मान आरोग्य शिविर का किया गया आयोजन
Sisai, Gumla | Nov 21, 2024 रेफरल अस्पताल सिसई परिसर में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन कर रोगियों की जांच कर दवा का वितरण किया गया। रेफरल अस्पताल सिसई परिसर में प्रतिमाह 21 तारीख को शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर में बीपी शुगर सीकल सेल जांच एनीमिया कुष्ठ रोग का जांच परिवार नियोजन शिशु स्वास्थ्य मातृत्व स्वास्थ्य और किशोर किशोरी स्वास्थ्य की समुचित जानकारी दी जाती है।