सिसई: जाम पानी के पास सड़क पर मवेशी दौड़ने से बाइक सवार गिरा, सदर अस्पताल में भर्ती
Sisai, Gumla | Nov 18, 2024 सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत जाम पानी के समीप मवेशी के अचानक सड़क पर दौड़ जाने से रुकी घाघरा निवासी 20 वर्षीय युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक युवक सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत बाटा लोया गांव मेहमान जा रहा था। वहीं बाइक में एक युवक उसके पीछे बैठा था। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण डॉक्टर ने उसे सीटी स्कैन कराने की सलाह दी।