सिसई: कुदरा स्कूल में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, विद्यार्थियों ने कविता और गीतों के माध्यम से व्यक्त किए अपने विचार
Sisai, Gumla | Nov 18, 2024 सिसई प्रखंड के रणजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर कुदरा में हर्षोल्लास के साथ जनजाति गौरव दिवस मनाया गया। बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम का आरंभ किया गया। छात्र-छात्राओं ने बिरसा मुंडा की गौरव गाथा संघर्ष जीवनी कार्यों के बारे में बताया साथ ही सुंदर मनमोहक नित्य गीत की प्रस्तुति दी।