सिसई: लिबडा चौक दाडहा के पास दो बाइकों की टक्कर, एक घायल को सदर अस्पताल रेफर किया गया
Sisai, Gumla | Nov 18, 2024 सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत लिबडा चौक दाडहा के समीप दो बाइक में टक्कर हो गई। घटना में जयरा निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक घायल व्यक्ति सिसई बाजार किसी काम से आया था। काम समाप्त कर वापस अपने घर लौट रहा था। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार बाइक उसे टक्कर मारते हुए घटना स्थल से फरार हो गया। घटना में उसका एक पैर भी टूट गया।