मंडला: बूढ़ी माई वार्ड में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली
Mandla, Mandla | Jul 25, 2026 नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत शनिवार को तीन बजे महाराजपुर पुलिस ने बूढ़ी माई वार्ड में जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम थाना प्रभारी डॉ जयसिंह यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, जनप्रतिनिधियों, स्कूल स्टाफ एवं स्थानीय नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी।