पटना ग्रामीण: अन्तर्राज्यीय कुख्यात अपराधी अजय वर्मा 3 साथियों के साथ दीघा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार, पटना एसएसपी ने दी जानकारी
बिहार STF व पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गैंगवार की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए दीघा थाना क्षेत्र से अन्तर्राज्यीय कुख्यात अपराधी अजय वर्मा व उसके तीन सहयोगी का पीछा कर मरीन ड्राइव से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर 2 रिवॉल्वर,1 पिस्टल और 98 कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व का आपराधिक इतिहास रहा है।