पटना ग्रामीण: राजद अध्यक्ष पद के लिए लालू यादव के नामांकन के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की प्रतिक्रिया
सोमवार को राजद अध्यक्ष पद के लिए लालू यादव के नामांकन भरने पर मंगलवार की सुबह 11 बजे पटना में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के ये ऐसे शिष्य हैं जो लोकतंत्र को कलंकित किए। ये राजद संस्कृति ने बिहार को बर्बाद कर दिया है और राजद संस्कृति के स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले लोग भी उसी रास्ते पर चल रहे हैं।