पटना ग्रामीण: गरीब बेटियों के विवाह के लिए सीएम नीतीश कुमार ने की बड़ी घोषणा, पटना कैबिनेट बैठक में मिली मंजूरी
बिहार कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह कार्यक्रम को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। मंगलवार शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह कार्यक्रम में सुविधा के लिए सभी पंचायतों में विवाह भवन का निर्माण कराया जाएगा।