पटना ग्रामीण: लालू प्रसाद यादव 13वीं बार बने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष, 5 जुलाई को पटना में होगी ताजपोशी
लालू प्रसाद यादव ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था और लालू प्रसाद यादव 13वीं बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे इसकी औपचारिक घोषणा की गई है। 5 जुलाई को लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर ताजपोशी होगी। लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को हीं राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था।