पटना ग्रामीण: नीतीश कैबिनेट की बैठक में 46 एजेंडों पर लगी मुहर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। कैबिनेट की इस बैठक में 46 एजेंडों पर मुहर लगी है। मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा और विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत ने स्वीकृत किए गए कुल एजेंडों की जानकारी दी है। मौके पर उन्होंने ग्रामीण पंचायत की शक्ति बढ़ाने को लेकर भी लिए गए निर्णय पर जानकारी दी गई है।