भुवनेश्वर से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 7352 पहले कई घंटों तक देरी का शिकार रही और बाद में तकनीकी खराबी का हवाला देते हुए रद्द कर दी गई। लंबे इंतजार से परेशान यात्रियों ने एयरलाइन पर समय पर जानकारी और उचित सहायता न देने का आरोप लगाया। इसी दौरान अपने बीमार बच्चे के इलाज के लिए कोलकाता जा रही एक महिला का धैर्य जवाब दे गया और वह एयरलाइन कर्मचारियों पर नाराजगी जताते हुए भावुक हो गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है... #Bhuvneshwar | #ViralVideo