रसूलाबाद: रसूलाबाद ब्लॉक परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की हुई मासिक बैठक, विभिन्न मांगों को लेकर BDO को सौंपा ज्ञापन
रसूलाबाद ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने मासिक बैठक की. जिसके बाद किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारी डीपी यादव को ज्ञापन सौंपा और किसानों की समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारण करने की मांग की. इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष पीयूष निकेतन कठेरिया ने जानकारी दी.