पंडारक: भदौर थाना पुलिस ने 35 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया
Pandarak, Patna | Apr 13, 2026 अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंडारक के भदौर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे पोखर पर गांव में छापेमारी के दौरान 35 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।