टीकमगढ़: थर बराना गांव में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की हालत बिगड़ी, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया
टीकमगढ़ जिले के थर बराना गांव में एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला का नाम उमा वंशकार निवासी थर बराना गांव बताया गया है। महिला के परिजन ने बताया कि महिला अपने घर में थी इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। महिला का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।