पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा प्रखंड की कुईड़ा पंचायत स्थित कुईड़ा गांव में शुक्रवार को गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मनोहरपुर विधायक जगत माझी, उपायुक्त मनीष कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राज लक्ष्मी शामिल हुए। अतिथियों ने धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।