अशोक नगर: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला उपार्जन समिति की बैठक आयोजित, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में शुक्रवार को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला उपार्जन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में समर्थन मूल्य पर चना,मसूर, गेहूं उपार्जन कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपार्जन कार्य सुचारू, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए।