बड़गांव: सूरजपोल पुलिस ने थाना क्षेत्र से 100 ग्राम अवैध गांजे के साथ 1 आरोपी को किया गिरफ्तार
सूरजपोल पुलिस ने अवैध गांजा रखने के आरोप में एक युवक राहुल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने रेलवे कॉलोनी क्षेत्र से 100 ग्राम गांजा जब्त कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। यह कार्रवाई मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।