बड़गांव: मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर हुए हमलों के विरोध में सर्व समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
मुर्शिदाबाद में हमलों के विरोध में सर्व समाज का प्रदर्शन। दरअसल पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर हुए कथित हमलों के विरोध में शनिवार को सर्व समाज ने विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर असंवेदनशीलता का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।