बड़गांव: बड़गांव पंचायत समिति के पराया की भागल गांव में आंगनवाड़ी के पीछे अचानक लगी आग, ग्रामीणों का सामान जला
बड़गांव पंचायत समिति के पराया की भागल गांव में आंगनबाड़ी के पीछे अचानक आग लग गई, जो फैलते हुए घरों के बाहर बने मवेशियों के बाड़ों और खेतों तक पहुंच गई। आग से कई ग्रामीणों की ट्यूबवेल, मोटर, पाइप, केबल, खाद, चारा व लकड़ी जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, लेकिन फायर ब्रिगेड और पुलिस के पहुंचने तक बड़ा नुकसान हो चुका था।