सेन्हा: मईया सम्मान योजना से महिलाओं के जीवन में बदलाव, हर माह मिल रही सहायता: राधा तिर्की
सेन्हा प्रखंड के भडगाँव पंचायत भवन में गुरुवार सुबह लगभग 10:00 बजे मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के लाभुकों के भौतिक सत्यापन को लेकर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। सुबह से ही पंचायत भवन परिसर में महिलाओं और युवतियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां दस्तावेजों की जांच और सत्यापन की प्रक्रिया लगातार चलती रही।