नौगांव: नौगांव तहसील कार्यालय में पटवारी ब्रजेश अहिरवार की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
नौगांव तहसील कार्यालय में शुक्रवार सुबह पटवारी ब्रजेश अहिरवार की अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर तहसील कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।घटना की जानकारी BMO द्वारा शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे दी गई। सूचना मिलते ही तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सदर पटवारी सहित तहसील स्टाफ और एडवोकेट मौके पर पहुंच गए।