हाथरस: गांव धुबई में अपने खेत पर जाते समय एक युवक को सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती, उपचार जारी
जनपद हाथरस के गांव धुबई में अपने खेत पर जाते समय एक युवक को 26 जुलाई शुक्रवार के दिन सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर युवक को परिजनों द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। सांप के काटने के बाद बिगड़ी हालत में परिजनों द्वारा भर्ती कराए गए युवक का जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है।