हाथरस: हाथरस गेट थाना पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्र से झगड़ा फसाद एवं मारपीट कर रहे चार लोगों को किया गिरफ्तार
हाथरस गेट थाना पुलिस ने आज दिन शुक्रवार को अलग-अलग क्षेत्र से झगड़ा फसाद एवं मारपीट कर लोगों में अपना भय व्याप्त कर रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है! इन चार युवकों में दो मोहल्ला श्रीनगर और दो मोहल्ला रमनपुर के रहने वाले हैं! पुलिस द्वारा इन चारों पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इनका शांति भंग में चालान कर दिया है!