हाथरस: गांव रमनगला में व्यक्ति की हत्या के मुकदमे में वांछित 2 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक ईंट व बनियान किया बरामद
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की क्रम में कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रमनगला में 20 जुलाई की रात्रि में व्यक्ति की हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे दो अभियुक्त को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से निशानदेही पर आलाकत्ल एक ईंट एक बनियान बरामद हुई है।