हाथरस: गांव रुडायन रोड पर पैदल जा रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
सासनी कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव रुडायन रोड पर आज दिन शुक्रवार को पैदल जा रहे व्यक्ति को तेज गति बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी! जिससे व्यक्ति दीपेश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया! राहगीरों की मदद से घायल को सासनी के सीएचसी में भर्ती कराया गया व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हाथरस जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जिसका उपचार जारी है!