हाथरस: सदर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थान पर आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले 8 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, SDM न्यायालय मे किया पेश
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवीपुर में आपसी लड़ाई झगड़ा कर पथराव करने वाले सात अभियुक्त एवं मोहल्ला कंचन नगर में पत्नी से मारपीट करने वाले एक अभियुक्त को सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सदर कोतवाली पुलिस ने आपसी लड़ाई झगड़ा व मारपीट करने वाले 8 अभियुक्तों को कार्यवाही करते हुए उपजिलाधिकारी न्यायालय सदर में पेश किया है।