पंडारक: पंडारक प्रखंड के बिहारी बिगहा गांव में करंट लगने से 20 वर्षीय युवक की मौत
पंडारक थाना क्षेत्र के बिहारी बीघा गांव में रविवार को 20 वर्षीय राहुल कुमार की करंट लगने से दुखद मृत्यु हो गई।ये घटना दोपहर लगभग 12 बजे की है। राहुल को उसके दोस्त ने घर की बिजली ठीक करने के लिए बुलाया था,बिजली ठीक करने के दौरान उसे करंट लग गया और अचानक सिर के बल गिर गया। ग्रामीणों ने इलाज के लिए बाढ़ हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।